अपराध नियंत्रण और अपराध का उद्भेदन पहली प्राथमिकता, महिला सुरक्षा व चैन स्नैचिंग पर भी फोकस- एसपी

रिपोर्टः चुमन कुमार/ न्यूज 22स्कोप

बोकरोः एसपी प्रियदर्शी आलोक ने शुक्रवार शाम प्रेस को संबोधित करते हुए बोकारो पुलिस की प्राथमिकताएं गिनाई. उन्होंने कहा कि मुहर्रम व डुमरी चुनाव तात्कालिक प्राथमिकता है. मोहर्रम को लेकर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय से मिले एक सौ अतिरिक्त बल का समुचित उपयोग कर मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. इसके अलावा डुमरी विधानसभा चुनाव पर सुरक्षा व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर लगातार समीक्षा की जाएगी. उसकी भी संपूर्ण तैयारी कर ली गई है.

अपराध नियंत्रण और अपराध का उद्भेदन पहली प्राथमिकता

एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और अपराध का उद्भेदन कर आरोपी को सजा के बिंदु तक ले जाना बोकारो पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावा जिले में संचालित ऑर्गेनाइज्ड क्राईम एवं इलीगल माइनिंग को जीरो टॉलरेंस तक ले जाया जाएगा. इसके लिए बोकारो पुलिस ने ब्लूप्रिंट तैयार कर रखा है. जिस पर काम चल रहा है. इसे और गति दी जाएगी. आज नाइस क्राइम को सपोर्ट करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उन पर नकेल कसा जाएगा. महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण के साथ-साथ चैन स्नैचिंग के मामले को गंभीरता से ले कर उस पर काम किया जाएगा.

महिला सुरक्षा व चैन स्नैचिंग पर भी फोकस

शक्ति पेट्रोलिंग, पिंक पेट्रोल, टाइगर मोबाइल व हाईवे पेट्रोल के साथ शक्ति एप को क्रियाशील बनाया जाएगा एसपी ने कहा विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून के फ्रेम में काम होगा. कोई भी राजनीतिक दबाव का विधि व्यवस्था को कायम रखने के आड़े नहीं आने दिया जाएगा. आम लोगों से मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर अपराध नियंत्रण पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन किया जाएगा. टीम वर्क में काम करते हुए जिले से नक्सल समस्या को लगभग सुलझा लिया गया है. यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा.

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...