Crime की योजना बना रहे 5 अन्तरराज्यीय बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार के साथ ही…

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कई संगीन वारदात को होने से रोक दिया। गिरफ्तार बदमाश बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो लूट और हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे लेकिन पुलिस ने सभी बदमाशों को हथियार और मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया। Crime Crime Crime Crime Crime Crime Crime Crime 

मामले में बेतिया के एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी शैमुद्दीन उर्फ़ शंकर सिंह, देवरिया के पंकज सिंह, श्रृंगार के अशोक तिवारी, बगहा के रंजन सिंह और विशंभारपुर के मो अली उर्फ़ मो महताब को पुलिस ने हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाने का खुलासा भी किया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे लोग सुगौली में लूट, कालीबाग में एक बुजुर्ग क्रिस्चियन के घर में डकैती और रामनगर में एक व्यक्ति की हत्या करने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें – मुंगेर में STF ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 3 कारीगर…

गिरफ्तार बदमाशों ने बैरिया थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक से लूट और पेट्रोल पंप कर्मी पर फायरिंग की घटना अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए योजना बनाने के लिए अशोक तिवारी ने लाइनर की भूमिका निभाते हुए सभी को बुलाया था। एसपी ने बताया कि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, 12 कारतूस, चोरी की दो बाइक और करीब 1.362 किलोग्राम चरस भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कल होनी थी NEET की परीक्षा, पटना में एक अभ्यर्थी ने उठाया खौफनाक कदम…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...