दानापुरः बेउर थाना क्षेत्र की पुलिस ने 10 दिनों में ग्यारह लूट की घटना को अंजाम देने वाले लूटेरों को 10 किलोमीटर की लंबी रेस के बाद पिस्टल और लूट के समान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जबकि एक लुटेरा भागने में कामयाब हो गया।
10 दिन में 11वीं लूट की घटना को अंजाम देने वाला अपराधी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि नालंदा के नूरसराय का रहने वाला राजू कुमार एतवारपुर में किराए के मकान में रह कर घटना को अंजाम देता था। शुक्रवार को महावीर कॉलोनी के रहने वाले शशि प्रकाश मधुकर को महावीर कॉलोनी मोड़ के पास पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मोबाइल का ट्रेसिंग शुरू किया तो मोबाइल का पुनपुन में सक्रिय रहने की जानकारी मिली।
जब पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया तो लुटेरों ने पिस्टल तान दिया, लेकिन मिस फायर होने की वजह से फायरिंग नहीं हुई और पुलिस की जान बच गई। आखिकार पुलिस ने अपनी जान पर खेल राजू कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा लुटेरा मोटरसाइकिल छोड़कर फरार होने में सफल हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी है।
बेवर थाना के एसएचओ प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि महावीर कॉलोनी के रहने वाले रामजी शर्मा की मोबाइल लूट के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन लिया और राजू कुमार को पुनपुन बांध से खदेड़ कर पकड़ा। फिलहाल आरोपी के साथ पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में अपराधी ने कबूला है कि यह 10 दिनों में 11वीं लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूट में प्रयोग किया जाने वाला मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है।
रिपोर्ट- पंकज राज
Highlights


















