भेड़िया रहिका में अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार के नगर थाना के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि छह सितंबर की संध्या पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि करीब पांच से छह की संख्या में अपराधी हथियार से लैस होकर भेड़िया रहिका स्थित बांसबाड़ी में अपराध की योजना बना रहे हैं। प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में एसडी पीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्णिया जिला निवासी सोनू चौहान, मो इसराइल और मुहम्मद रहबर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधी के पास एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा गोली, दो धारदार चाकू, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी सोनू चौहान से गहन पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि भेड़िया रहिका के रहने वाले एक दोस्त के कहने पर संजय कुमार चौहान उर्फ सज्जन चौहान के भेड़िया रहिका स्थित घर में डकैती करने का योजना बनाई गई थी। इसके लिए कई बार जलालगढ़ पूर्णिया से कटिहार आकर इसके घर का रेकी भी किया गया था।

घटना के दिन जन्माष्टमी पर्व की रात्रि को इसलिए चुना गया था की मोहल्ले के सभी लोग त्योहार में भाग लेने के लिए जाते हैं और इसी दौरान वह डकैती की घटना को अंजाम देते। वहीं कटिहार पुलिस की तत्परता ने डकैती की घटना होने से पहले ही रोक दिया गया। अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक शैलेश कुमार प्रीतम, नगर थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सहायक थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, अनिल कुमार दास, मणिकांत एवं सिपाही में मंटू कुमार शामिल थे।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...