Saturday, May 31, 2025

25 हजार का इनामी अपराधी रणवीर यादव गिरफ्तार

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम एवं सहरसा जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सहरसा जिला के 25 हजार का इनामी अपराधी रणवीर यादव को गिरफ्तार किया गया है। सहरसा जिला के सलखुआ थाना कांड संख्या 147/20, धारा 147/148/149/342/302/504/506 एवं 27 आर्म्स एक्ट में सलखुआ थाना क्षेत्र से अवैध आग्नेयास्त्र के साथ छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी के विरूद्ध सहरसा जिला के सलखुआ थाना में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है। संयुक्त टीम ने देशी कट्टा (1), जिंदा कारतूस (4) और एक खोखा बरामद किया है।

यह भी पढ़े : Breaking : राजधानी में बेखौफ अपराधियों की करतूत जारी, केनरा बैंक के ATM में छेड़छाड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बिहार न्यूज़, बिहार की ताजा खबरें, पटना ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार चुनाव समाचार, बिहार राजनीति, बिहार मौसम, बिहार शिक्षा समाचार, झारखंड न्यूज़, झारखंड की ताजा खबरें, रांची समाचार, झारखंड सरकार, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़, जमशेदपुर खबरें, धनबाद न्यूज़, हेमंत सोरेन न्यूज़