Saturday, May 31, 2025

बंद घर का ताला तोड़ अपराधियों ने 7.10 लाख की चोरी की, नगद और जेवरात ले उड़े

रांची: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के केदल गांव में एक बंद घर को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए 7.10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित आरव उपाध्याय ने रविवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, 23 मई को आरव उपाध्याय अपने पूरे परिवार के साथ भागलपुर (बिहार) स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। 25 मई की सुबह पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे रांची लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और आलमीरा में रखे नगद 17 हजार रुपये व कीमती जेवरात गायब थे।

चोरी गए सामान की सूची:

  • 17,000 रुपये नकद

  • सोने का मंगलसूत्र

  • सोने की अंगूठी

  • सोने का झुमका

  • सोने के दो सेट टॉप्स

  • सोने का नेकलेस

  • चांदी का पाजेब

  • चांदी के 20 सिक्के

  • चांदी का बिस्कुट

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्रोतों से अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल चोरी की यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बिहार न्यूज़, बिहार की ताजा खबरें, पटना ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार चुनाव समाचार, बिहार राजनीति, बिहार मौसम, बिहार शिक्षा समाचार, झारखंड न्यूज़, झारखंड की ताजा खबरें, रांची समाचार, झारखंड सरकार, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़, जमशेदपुर खबरें, धनबाद न्यूज़, हेमंत सोरेन न्यूज़