रोहतास के ग्रामीण बैंक में 11 लाख 46 हज़ार रुपए की लूट, फायरिंग करते हुए भागे अपराधी

रोहतास : बिक्रमगंज के शिवपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने 11 लाख 46 हज़ार रुपए लूट का अंजाम दिया और फरार हो गए. घटना सोमवार की शाम की है जब बैंककर्मी शाखा को बंद करने की तैयारी में थे. उसी दौरान चार की संख्या में आए अपराधी ने बैंक में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट किया. लूट के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की. सूचना मिलते ही रोहतास एसपी भारती औऱ बिक्रमगंज के डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे औऱ छानबीन शुरू कर दिया. बताया जाता है कि अपराधियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ लेते चले गए हैं. एसपी ने बताया कि वारदात के बाद बैंक के अधिकारियों ने काफी देर के बाद सूचना दी. बैंक के प्रबंधक राज शेखर ने बताया कि अपराधियों ने उन लोगों के साथ मारपीट भी की है.

रिपोर्ट : शक्ति

बड़गांव स्थित ग्रामीण बैंक से लूट मामले का उद्भेदन, पांच लाख लूट की राशि बरामद

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...