अपराधियों ने एक शख्स को चाकुओं से गोदकर की हत्या

343
Advertisment

पटना : पटना में अपराधियों ने एक शख्स को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। घटना पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का है। चोर गृह विलायती पासवान के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान मकान मालिक को इसकी भनक लगी और उसने चोर को पकड़ने का प्रयास किया।वहीं चोरों को पकड़ने के क्रम में विलायती पासवान पर अज्ञात चोरों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा कि आरोपियों ने विलायती पासवान पर चाकुओं के कई बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Advertisment

आपको बता दें कि घटनास्थल पर घर के लोग और आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां इलाज के क्रम में घायल विलायती पासवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। मृतक पत्रकार नगर थाना के मुन्ना चक में ऑटो चालक था। चोर मृतक का कीपैड वाला मोबाइल चोरी कर भाग रहा था।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Advertisement