समस्तीपुर में अपराधियों ने की एक युवक की हत्या, दोस्त के साथ…

समस्तीपुर: समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जितवारपुर हसनपुर गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ़ महाकाल के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने पड़ोसी आलोक कुमार के साथ सब्जी खरीदने के लिए निकला था तभी अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।

मामले में पड़ोसी ने बताया कि सुमित बाइक ही था और मैं सब्जी लेने जैसे ही आगे बढ़ा तो पीछे से गोली की आवाज आई। मैंने मुड कर देखा तो सुमित जमीन पर गिरा हुआ था। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग जमा हो गये और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि घटना के बाद तीन व्यक्ति प्रखंड कार्यालय की तरफ भागते हुए देखे गये थे।

यह भी पढ़ें – भ्रष्टाचार के विरुद्ध सुपौल DM की सख्त कार्रवाई, ICDS कार्यालय में…

वहीं मामले में समस्तीपुर के एसडीपीओ 1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एक युवक की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक हाल फ़िलहाल में ही हत्या मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  महागठबंधन के नेता समझ चुके हैं कि…, हाजीपुर में नित्यानंद राय ने तेजस्वी से पूछा…

समस्तीपुर से आर के रौशन की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...