अपराधी बेखौफ : दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी की दुकान में घुसकर फायरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी की दुकान में घुसकर फायरिंग कर फरार हो गए. मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन बाज़ार की है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि तीन बाइक पर सवार 5 से 6 की संख्या में अपराधियों ने एक कपड़ा दुकान में घुसकर दुकानदार को धमकी देते हुए दो राउंड फायरिंग की और फरार हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. वही पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और मैगज़ीन भी बरामद किया है. दिनदहाड़े बीच बाजार में हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

रिपोर्ट : सुनिल

चल यार धक्का मार, बंद है मोटर कार- हाल समस्तीपुर पुलिस का

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...