अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर की हत्या

मुंगेर : बेगूसराय जिला के दियारा क्षेत्र सीमा पर रविवार की शाम अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। जो बेगूसराय जिले के छर्रापट्टी का रहने वाला था। घटनास्थल बेगूसराय जिला में पड़ने के कारण साहेबपुर कमाल थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई।
बताया जाता है कि मुंगेर एवं बेगूसराय जिला के सीमा पर दियारा क्षेत्र है। दियारा के एक जमीन के टुकडे को लेकर मुंगेर के लालदरवाजा और साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी के लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी निवासी 18 वर्षीय किसान शिवम कुमार कुछ दिनों से अपने मवेशी के साथ मल्लीपुरा दियारा में उसी जमीन पर रह रहा था। रविवार की शाम अपराधी पहुंचे और शिवम की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर मुंगेर के मुफस्सिल थाना पुलिस और बेगुसराय के साहेबपुर कमाल थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल बेगूसराय में होने के कारण साहेबपुरकमाल थाना ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतक के परिजनों ने मुंगेर के लालदरवाजा निवासी कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बेगूसराय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के पिता कपीलदेव ने बताया कि चार दिन पूर्व उसका भैंस छोटन के खेत में चला गया। उसी को लेकर विवाद चल रहा था। आज शाम जब उसका बेटा राशन लाने जा रहा था तो अनलोगों ने उसकी गोली मार के हत्या कर दी।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...