सहरसा में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, अस्पताल में…

सहरसा: बड़ी खबर सहरसा से है जहां अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घायल को लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया वहीं एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की है जहां अपराधियों ने घैलाढ़ थाना क्षेत्र के भान गांव निवासी विनोद कुमार मंडल को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें – नौबतपुर में ई रिक्शा छिनतई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बरामद की…

गोली लगने से शिक्षक घायल हो गये जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुँचाया। वहीं घटना की सूचना पर एसडीपीओ आलोक कुमार दल बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये। बताया जा रहा है कि जख्मी शिक्षक सहरसा के मध्य विद्यालय बनचोलहा में शिक्षक के पद पर तैनात थे। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से हुआ है बेहतर, आरा में मंगल पांडेय ने…

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...