Ranchi के इस इलाके से घर के सामने से 4 साल की बच्ची चुरा ले गए अपराधी, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi : राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। रांची के चुटिया इलाके के पावर हाउस चौक के पास से अपराधियों ने एक 4 साल की बच्ची चुराकर फरार हो गए। बच्ची चुटिया थाना क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है।

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Death : रतन टाटा के निधन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया शोक व्यक्त… 

सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि बच्चा चोरों ने बच्ची को बाइक पर बिठाया और फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चार अलग-अलग टीमों का गठन कर चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की टीम बच्ची की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Ranchi : पिता के पीछे-पीछे निकली थी बच्ची

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता गुपचुप की दुकान लगाते हैं। वे दुकान का सामान लेकर घर से निकले थे इसी दौरान पिता के पीछे-पीछे बच्ची भी निकल गई और वह रास्ता भटक गई। इसी दौरान एक अनजान युवक बच्ची के पास आया और उसको बहला फुसलाकर उसको अपने साथ पैदल ही कुछ दूर तक चला गया। इसके बाद बाइक सवार एक अन्य  अपराधियों ने बच्ची को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Death : राज्यपाल संतोष गंगवार ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया… 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img