Advertisement
Advertisement

मेला घूमकर जा रहे अपराधियों ने 2 व्यक्ति को मारी गोली

जहानाबाद : जहानाबाद में मेला घूमकर जा रहे अपराधियों ने गोली मारी जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिकरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया हाई स्कूल के समीप का है। जहां विक्की कुमार एवं करू ठाकुर बिसटौल गांव का निवासी है। शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे मेला घूमकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही हाई स्कूल के समीप पहुंचा कि सड़क पर कुछ अपराधी लोग मोटरसाइकिल लगाकर खड़ा था। तभी विक्की कुमार ने सड़क पर से मोटरसाइकिल हटाने को कहा इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गया। तभी अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दिया जिससे दो व्यक्ति को गोली लग गया।

इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सिकरिया के अध्यक्ष शशिकांत पांडे ने बताया कि पटना जिले के भगवानगज थाना क्षेत्र के कुछ अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति बीच सड़क पर मोटरसाइकिल लगाकर खड़े थे। तभी विक्की कुमार मोटरसाइकिल लेकर आ रहा था। उसे मोटरसाइकिल हटाने को कहा इसी बात को लेकर उन लोगों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जिस व्यक्ति द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है वह व्यक्ति पूर्व में भी अपराधी इतिहास है।

यह भी पढ़े : हाईवा ट्रक ने विदेशी पर्यटकों को ले जा रही मिनी बस को मारी टक्कर, कई यात्री घायल

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...