अष्टमी को मां शीतला के दरबार में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

नालंदा : बिहारशरीफ के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में सोमवार से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शीतला अष्टमी का त्योहार होली से ठीक आठ दिन बाद आता है। इस साल शीतला अष्टमी दो अप्रैल यानी आज है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष के अष्टमी को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन मां शीतला का पूजन करने से कई तरह के दुष्प्रभावों से भक्तों को मुक्ति मिलती है। मान्यता है की मां शीतला का व्रत रखने से कई तरह के रोग दूर होते हैं। इनमें चेचक और चर्म रोग जैसी बीमारियां हैं।

सोमवार से श्रद्धालुओं की लग रही कतार

सोमवार से लगने वाले तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा हुआ है। पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से गुलजार है। मंदिर परिसर में जहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारे देखी जा रही है। तो वहीं मेला क्षेत्र में कई अस्थाई दुकानें खुल गई है जहां ग्राहकों की भिड़ लगी हुई है। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए अपनी बारी का घँटों इंतजार करते देखे जा रहे हैं।

तालाब में स्नान करने से दूर होते हैं रोग

ऐसी मान्यता है कि शीतला माता मंदिर के पास बने शीतल कुंड तालाब में स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना करने से चेचक जैसी रोगों से निजात मिल जाती है। सभी प्रकार के चर्म रोग ठीक हो जाते हैं।

आज मघड़ा सहित आसपास के गांव में नहीं जलेंगे चूल्हे

मंगलवार यानी आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के अवसर पर मघड़ा गांव सहित आस-पड़ोस के लगभग एक दर्जन गांवों में चूल्हे नहीं जलाए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को सप्तमी की तिथि को ही ग्रामीणों के द्वारा मीठी कुआं के जल से प्रसाद के रूप में भोजन सामग्री पकाई गई है। जिसे आज बसियौड़ा के रूप में ग्रहण करेंगें और अपने सगे संबंधी तथा ईस्ट मित्रों को भी प्रसाद खिलाएंगे। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चूल्हे जलाने से माता को तकलीफ होती है जिसका अनिष्ट फल मिलता है।

दूर दराज से पहुंच रहे लोग

मां शीतला की पूजा को लेकर दूर दराज से श्रद्धालु मघड़ा गांव पहुंच रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले का आज दूसरा दिन है। अहले सुबह से ही श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए कतार में लगे हुए हैं। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है और पूरे परिसर की सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद पति जयंत कुमार भी देखरेख में लगे हुए हैं। मंदिर के पुजारी विन्यम कृष्णम बताते हैं कि यह मां चेचक माता के रूप में जानी जाती है। यहां के कुंड में स्नान और यहां के हवन कुंड के भभूत को लगा लेने मात्र से ही चेचक जैसी बीमारियां दूर हो जाती है। आज मगरा और आसपास के गांव में चूल्हे नहीं चलेंगे मां के लिए बनाए गए सप्तमी के दिन के प्रसाद को ही ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में नालंदा में बुजुर्ग महिला की गोली मार कर हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img