नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, अबतक 8 की मौत, कई श्रद्धालु हुए घायल

नालंदा : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नालंदा में मंगलवार यानी 31 मार्च की सुबह शीतला मंदिर में मची भगदड़ के चलते आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं कई लोग भगदड़ के चलते घायल हो गए। माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। यह घटना दीपनगर थाना इलाके के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर की है। बताया जा रहा कि भीड़ अधिक होने और व्यवस्था न होने के कारण यह घटना हुई है। फिलहाल घटना के बाद राहत-बचाव का कार्य शुरू हो गया है। अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि कितने श्रद्धालुओं की मौत हुई है।

हर मंगलवार को पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

बताते चलें कि हर मंगलवार को यहां पूजा करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मंगलवार को सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह चौपट दिखी। पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ हुई इसी में किसी कारण भगदड़ मच गई। पूरी घटना कैसे हुई है यह अभी पता नहीं चला है। सूचना मिलने के बाद कई एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर एसडीएम भी पहुंचे हैं।

Nalanda Acc 1 22Scope News

इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

आपको बता दें कि इस घटना में घायल श्रद्धालुओं की संख्या 10 से 12 के करीब है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है।

Nalanda Acc 2 22Scope News

आज नालंदा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

जानकारी के अनुसार, नालंदा विश्वविद्यालय का आज दीक्षांत समारोह है। राजगीर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शामिल होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रहेंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस तरह के कार्यक्रम के चलते मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था में लापरवाही तो नहीं की गई?

Nalanda Acc 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...