Commercial Advertisment

डीएसपीएमयू के एमएचए के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन

रांची. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ द्वारा मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) सत्र 2025–2027 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा, उद्देश्यों एवं मूल्य प्रणाली से परिचित कराया गया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के निदेशक डॉ. जी. सी. बास्के ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य प्रशासन के क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता, पेशेवर दक्षता तथा नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

एमएचए कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी कुमारी ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा, शैक्षणिक अपेक्षाएँ तथा स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। अनन्या प्रिया द्वारा एक प्रस्तुति दी गई, जिसमें संकाय की दृष्टि, मिशन, उपलब्धियां तथा एमएचए पाठ्यक्रम की विशेषताओं को साझा किया गया।

इस अवसर पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के शिक्षकगण सुरभि कच्छप, डॉ. पल्लवी मिश्रा, जे. ए. गौरव इत्यादि उपस्थित रहे और विद्यार्थियों के साथ परिचयात्मक संवाद किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहभाग और उनके अनुभव साझा करने के साथ हुआ। यह आयोजन नए सत्र की एक सफल एवं प्रेरणादायक शुरुआत रहा, जिसने विद्यार्थियों में सीखने और आगे बढ़ने की भावना को सशक्त किया।

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...

Ranchi Crime: कोयला कारोबारी के घर फायरिंग के 15 घंटे में...

 रांची के कांके में कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर फायरिंग के बाद पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।...

JTET 2026 Special Train: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, रांची...

 JTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची से मेदिनीनगर और दुमका के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन...