Commercial Advertisment

Customs के कर्मियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की साफ सफाई और वृक्षारोपण

पटना: Customs  (निवारण) पटना के आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने 14 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत आयुक्त के साथ-साथ अन्य सभी अधिकारियों ने अपने आसपास को सम्पूर्ण स्वक्छ बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। अभियान के तहत केंद्रीय राजस्व आवासीय परिसर, आशियाना- दीघा रोड, सलीमपुर डुमरा, पटना में आयुक्त के साथ ही साथ विभाग के अन्य अधिकारियों ने साफ सफाई एवं वृक्षारोपण किया।

इसके अतिरिक्त केंद्रीय राजस्व आवासीय परिसर में स्वछता अभियान के तहत पूर्ण साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने बताया कि सरकारी विद्यालयों खासकर कन्या विद्यालयों में शौचालय का निर्माण एवं मरम्मती कार्य के तहत बक्‍सर जिले के नियाजीपुर, उच्च विद्यालय में शौचालय का निर्माण एवं मरम्मती कार्य एवं विद्यालय प्रांगन की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य संपन्न कराया गया।

सीमा शुल्क (निवारण) द्वारा नियाजीपुर, उच्च विद्यालय एवं राजपुर उच्च विद्यालय अर्जुनपुर में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन को स्थापित किया गया जिसका लोकार्पण आयुक्त सीमा शुल्क ने किया। आयुक्त ने आगे यह भी बताया कि कन्या विद्यालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना पर विशेष महत्व देने कि आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी सरकारी कन्या विद्यालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों में पढाई के साथ ही साथ स्वछता के प्रति जागरूकता फैलेगी। सीमा शुल्क (निवारण) के इस कार्य से विद्यालय की लकड़ियों में स्वछता के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Senior Police Officers के नाक के नीचे हो रही थी शराब का अवैध धंधा, पुलिस ने..

Customs Customs Customs

Customs

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...