Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिजल्ट के पांच माह बाद मेडिकल अफसर नियुक्ति का आया कटऑफ

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा मेडिकल अफसर नियुक्ति परीक्षा का कट ऑफ जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट पिछले साल 20 दिसंबर को जारी किया गया था।

कुल 230 मेडिकल अफसर के लिए हुई परीक्षा में अंतिम रुप से 172 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। रिजल्ट जारी होने के पांच माह बाद जेपीएससी द्वारा जारी कट ऑफ जारी किया गया है।

इसमें अनारक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ मार्क्स 68.159 है। वहीं एसटी कोटि का 50.835 कट ऑफ है। इसी प्रकार एससी कैटेगरी का कट ऑफ 56.159 है।

बीसी-1 का कट ऑफ का 62.432 है। वहीं बीसी-2 का 61.866 कटऑफ है। जबकि ईडब्ल्यूएस कोटि का कट ऑफ 57.406 है। वहीं क्षैतिज आरक्षण के तहत कट ऑफ मार्क्स 61.257 अंक है। जेपीएससी ने कहा है कि यह कट ऑफ आयोग की वेबसाइट पर 60 दिनों तक उपलब्ध रहेगा।

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...