वाहन जांच के दौरान अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया साइबर संचालक

बक्सर : जिले की पुलिस के द्वारा नैनीनोर ओपी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कौरा गांव निवासी एक युवक को कंट्री मेड पिस्टल के साथ पकड़ा गया। युवक ने बताया कि वह साइबर कैफे का संचालन करता है लेकिन बक्सर जिले में वह हथियार लेकर क्यों घूम रहा इस सवाल का जवाब वह नहीं दे सका। ऐसे में पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल उसका आपराधिक इतिहास का खंगाला जा रहा है।

एसपी मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा नैनीजोर ओपी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। बाद में पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा और फिर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कंट्री में मेड पिस्टल बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने बताया कि वह भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कौरा गांव निवासी विवेक कुमार ओझा है और अपने गांव में वह साइबर कैफे का संचालन करता है। फिलहाल उसने अपना कोई आपराधिक इतिहास नहीं बताया है। लेकिन पुलिस संबंधित थाने से उसके बारे में पता लगा रही है। एसपी ने आशंका जताई कि युवक किसी अपराधी घटना को अंजाम देने जा रहा था।

धीरज कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...