साइबर थाना पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार

गिरिडीहः निमियाघाट थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा शनिवार (09 सितंबर) को साइबर थाना में आवेदन देकर गावां के एक युवक के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया. साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने बरवाडीह स्थित साइबर ऑफिस में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उक्त महिला ने लिखित आवेदन में आरोप लगाया कि गावां के वादीडीह के रहने वाले 28 वर्षीय मो० सद्दाम हुसैन के द्वारा साहिल के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर इनसे दोस्ती किया. इस दौरान कुछ दिनों तक बातचीत के बाद मिलने होटल बुलाया था. जहां जबरदस्ती मांग भरकर यौन शोषण किया गया. इस दौरान कई आपतिजनक अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया गया.

परिवार को जान से मारने की दी धमकी

इन्ही फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण किया गया. जब महिला द्वारा विरोध किया गया तब इनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. साथ ही बेटी और बहन का बलात्कार करने की भी धमकी दी गई. इसके अलावा पति को फोटो वीडियो भेज कर और सोशल मिडिया पर वायरल कर बदनाम किया गया.

छापेमारी कर की गई गिरफ्तारी

साइबर डीएसपी ने बताया कि उपरोक्त आवेदन के आलोक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज की गई. साइबर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर छापेमारी करते हुए पारसनाथ रेलवे स्टेशन से अभियुक्त सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह जबरन महिला को कोलकाता ले जाने का प्रयास कर रहा था.

आरोपी का है अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी का इस कांड के अतिरिक्त पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. जिसमें यह सम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने और पोक्सो अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है. साथ ही वर्तमान में आवेदिका के अलावे पूर्व एवं वर्तमान में भी कई महिलाओं के साथ इसी प्रकार जाल में फंसा कर यौन शोषण करता रहा है.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img