नप गए दबंग ADM साहब, खिलाड़ी के साथ मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल अब….

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा में एक एडीएम को खिलाड़ी के साथ मारपीट करना अब महंगा पड़ गया। विभागीय जांच के बाद एडीएम साहब को निलंबित कर दिया गया है। मामला मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम की है जहां उन्होंने प्रैक्टिस करने आये खिलाड़ी को दौड़ा दौड़ा कर बैडमिंटन के रैकेट से पीटा था। खिलाड़ी की शिकायत के बाद मामले की जांच का जिम्मा मधेपुरा के डीएम तरंजोत सिंह को दी गई। डीएम के जांच रिपोर्ट के आधार पर अब सामान्य प्रशासन विभाग ने दबंगई करने वाले एडीएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय भागलपुर  आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा ने खिलाड़ी की पिटाई करने के लिए उसका पीछा भी किया था और उसके ऊपर बैडमिंटन का रैकेट फेंक कर हमला किया था। इस दौरान खिलाड़ी को चोट भी लगी थी। इसके साथ ही शिशिर कुमार मिश्रा एक खिलाड़ी का पीछा करते हुए स्टेडियम के बाहर तक गए और जब वापस लौट कर आये तो तो एक अन्य खिलाड़ी राजकुमार के साथ उलझ गये थे और उनका बैडमिंटन का रैकेट तोड़ दिया था।

डीएम के जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि एडीएम की पिटाई से खिलाड़ी घायल हो गया था जिसे बाद में सदर अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा था। जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा का आचरण सरकारी सेवक से अपेक्षित नहीं है और यह उनके पद की गरिमा के खिलाफ है। डीएम के जांच रिपोर्ट के आधार पर सामान्य प्रशासन ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद आरोपी एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया है। मामले में राज्यपाल के आदेश से सरकार के सचिव उमेश प्रसाद ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  CM Nitish के बेटे आयेंगे राजनीति में? चुनाव को लेकर लोगों से की अपील

ADM ADM ADM ADM

ADM

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...