मधेपुरा में ADM के खिलाफ युवा राजद ने किया प्रदर्शन, जलाया पुतला

मधेपुरा: मधेपुरा में बैडमिंटन खेलने के दौरान एडीएम के द्वारा एक खिलाड़ी के पिटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोपी एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा के विरोध में अब राजद भी उतर गई है। गुरुवार को युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने मधेपुरा में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने मधेपुरा बस स्टैंड के समीप बीपी मंडल चौक पर एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा का पुतला फूंका।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम तरणजोत सिंह पर एडीएम को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि जिला प्रशासन जान बुझ कर इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। आरोपी एडीएम पर अगर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो युवा राजद आम लोगों के साथ एक बार फिर सड़क पर उतरेगी और चक्का जाम करेगी।

विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा राजद के जिलाध्यक्ष मंजेश कुमार ने कहा कि मधेपुरा के तानाशाह एडीएम को सरकार शीघ्र निलंबित करे‌। अगर एडीएम के विरुद्ध जल्द कार्रवाई नहीं कि गयी तो राजद चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी, जरूरत पड़ी तो पुरे जिले में चक्का जाम भी किया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों एक वीडियो सामने आई थी जिसमें एडीएम ने एक खिलाड़ी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और उसका रैकेट भी तोड़ दिया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Land Survey में अब लोगों को नहीं होगी परेशानी, विभाग ने कैथी लिपि की समस्या ऐसे होगी दूर…

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

ADM ADM ADM

ADM

Highlights

Fortune India MPW 2026: देश की सबसे प्रभावशाली महिला बनीं नीता...

Fortune India MPW 2026: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने फॉर्च्यून इंडिया की 'सबसे शक्तिशाली महिलाओं' (Most Powerful Women) की लिस्ट...

PPL Cricket Tournament Sariya: सरिया के पोटमा गांव में क्रिकेट का...

PPL Cricket Tournament Sariya: सरिया ब्लॉक के पोटमा गांव के मैदान में PPL क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत बड़े उत्साह के साथ हुई। झारखंड मुक्ति...

Sariya Illegal Stone Mining: बाल्हेडीह जंगल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई...

Sariya Illegal Stone Mining: सरिया पुलिस स्टेशन इलाके के बाल्हेडीह जंगल में चल रही अवैध पत्थर की माइनिंग के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में,...