Advertisment

कटिहार में क्रूरता की हदें पार, दबंग ने महिला की फोड़ी आंखे

कटिहार : बिहार के कटिहार में हैवानियत और क्रूरता की सारी हदें पार देखने को मिली है.

यहां एक दबंग व्यक्ति ने महिला के दोनों आंख फोड़ दिया.

बताया जाता है कि दबंग ने पटवा के खेत में ले जाकर मुंह में पटवा का पत्ता डालकर

पहले मुंह को बंद कर दिया और फिर आंख में पटवा के काठी डालकर दोनों आंखों को फोड़ दिया.

दबंग युवक का नाम शमीम बताया जा रहा है.

देर रात घटना को दिया अंजाम

मामला कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र के डगरा इंग्लिश गांव की है. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घर में किसी को न देख गांव के युवक शमीम ने देर रात दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन सफलता ना पाकर युवक ने इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पीड़िता का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. जबकि घायल रेखा देवी के पति सुभाष चौधरी दिल्ली में मजदूरी करता है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी पीड़िता की बेटा है. वही परिजन घटना के कारणों पर कुछ भी समझ नहीं पा रहे हैं. कुछ लोग मामला को दुष्कर्म की कोशिश से भी जोड़कर देख रहे हैं. इस मामले पर कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घटना प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश का लगता है. पुलिस की स्पेशल टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है, और जो भी दोषी होंगे उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

रिपोर्ट: शक्ति

कटिहार : कैपिटल एक्सप्रेस के एसी बोगी में महिला यात्री से लूट

Chirkunda Illegal Lottery News: हाईटेक मशीनों से छप रही थी प्रतिबंधित...

Chirkunda Illegal Lottery News: अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने झारखंड के धनबाद ज़िले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...