Bhagalpur में दफादार और चौकीदारों ने दिया एक दिवसीय धरना

भागलपुर: भागलपुर में जिले के दफादार चौकीदारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2019 में संशोधन, चौकीदारों के प्रोन्नति एवं बहाली, एसीपी का लाभ समेत अन्य मांगों को लेकर दिया गया। दफादार चौकीदार के राज्य उपाध्यक्ष रामविलास पासवान ने बताया कि चौकीदार के स्वेच्छा सेवानिवृत्ति के बाद आश्रित की बहाली का आदेश निर्गत करने के बाद फिर इसे बंद कर दिया गया।

साथ ही अरवल में वैकेंसी निकाल कर बहाली करने का आदेश निर्गत किया गया, इस पर अविलंब रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि विधानसभा में विधेयक लेकर स्थायी रूप से सेवानिवृत्त चौकीदार के आश्रितों की बहाली की जाए। साथ ही 34 वर्ष बीत जाने के बाद चौकीदार को मिलने वाले एसीपी का भी लाभ यथाशीघ्र दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बातें नहीं मानी गई तो हम 20 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे

यह भी पढ़ें- JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा पहुंचे पटना, कहा ‘मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...