Advertisment

मुजफ्फरपुर व किशनगंज में लगेगी डालमिया की फैक्ट्री, एक हजार से ज्यादा करोड़ के निवेश को मिली स्वीकृति

पटना : बिहार में औद्योगिक विस्तार के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार तत्परता से काम कर रही है। जिसके तहत मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में डालमिया-अंबुजा के इकाइयों की स्थापना व किशनगंज में डालमिया सीमेंट इकाई लगाने की परियोजना तय की गई है। इसी कड़ी में विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB)की 67वीं बैठक सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया

बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 2484.06 करोड़ की कुल 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि 46.86 करोड़ की चार परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन व क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। बैठक के दौरान निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी व त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया।

Chief Secretary Pratyaya Amrit 2 22Scope News

मुजफ्फरपुर व किशनगंज में लग रही इकाईयां

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा कॉन्क्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड को 1114.94 करोड़ के निवेश से 8219 MTPD क्षमता की सीमेंट इकाई लगाने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ यहां 573.15 करोड की लागत से 2.5 MTPD क्षमता वाली डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड को भी इकाई लगाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा किशनगंज में 573.76 करोड़ के निवेश से 2.5 M MTPA क्षमता की डालमिया सीमेंट (नॉर्थ ईस्ट) लिमिटेड को स्वीकृति प्रदान की गई। इनके साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों में केएनएसजी एल्मुनियम प्राइवेट लिमिटेड, एस राजदेव बिल्डज एलएलपी, आइकॉन स्पाइरल इलेक्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, सीता एग्रो फूड प्रोडक्ट व एसएपीएल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य निवेश प्रस्ताव शामिल रहे।

Chief Secretary Pratyaya Amrit 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में आज शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...

Jamua Block SIR Inspection: आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का जमुआ प्रखंड...

Jamua Block SIR Inspection: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: रिसर्च से लेकर कविता तक, GGSESTC के...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: चास स्थित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह,...