पटना में आज शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल

पटना : पटना में आज यानी 14 मई की शाम सात बजे से 7:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल हो रहा है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी लोगों से अपील की है कि इस मॉकड्रिल में सहयोग करें। यह हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी जांचने के लिए किया जा रहा है।

शाम 6 बजकर 58 मिनट पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से 2 मिनट तक सायरन बजेगा – DM डॉ. त्यागराजन एसएम

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि शाम छह बजकर 58 मिनट पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से दो मिनट तक सायरन बजेगा। सायरन बजते ही शाम सात बजे से पूरा ब्लैकआउट शुरू हो जाएगा जो 15 मिनट तक चलेगा। इस दौरान सभी को अपने घर, दुकान और ऑफिस की लाइटें बंद रखनी हैं। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो सड़क पर जहां हैं वहीं गाड़ी रोककर लाइट बंद कर दें। होटल और हॉस्पिटल को भी निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि इमरजेंसी सेवा वाले वाहन और एंबुलेंस को छूट रहेगी।

Patna DM 1 1 22Scope News

मॉकड्रिल पटना नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ में भी होगा – पटना DM

जिलाधिकारी ने कहा कि यह मॉकड्रिल पटना नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ में भी होगा। इसका मकसद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस व एम्बुलेंस जैसे सभी विभागों की तत्परता और आपसी तालमेल को परखना है। डीएम ने साफ कहा है कि ये सिर्फ सरकारी अभ्यास है, असली खतरा नहीं है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सिर्फ टीवी या रेडियो पर आने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आप भी शाम सात बजे लाइट बंद करके सहयोग करें। 15 मिनट बाद सब सामान्य हो जाएगा।

Patna DM 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Civil Defence Mockdrill: बिहार के 6 जिलों में कल होगा ब्लैकआउट अभ्यास, शाम 7 बजे 15 मिनट बंद रहेंगी बत्तियां

Bihar Saras Mela: 3 करोड़ पार कारोबार और 2.75 लाख खरीदार,...

Bihar Saras Mela, पटना: गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में चल रहे बिहार सरस मेले में खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़...

Bihar Education PTM: जब मुख्यमंत्री बने अभिभावक, PTM से बदला स्कूल...

Bihar Education PTM, पटना: बिहार में स्कूली शिक्षा को लेकर 26 सितंबर 2026 का दिन एक अलग संदेश लेकर आया। पटना के दानापुर स्थित...

Bihar Police Full Field Day Drive: बिहार में पुलिस का बड़ा...

Bihar Police Full Field Day Drive, पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ा Full Field Day...