दानापुर ADRM पहुंचे झाझा, निरीक्षण के दौरान दिए कई निर्देश

जमुई: दानापुर मंडल के ADRM राजीव कुमार विशेष सैलून से शनिवार की शाम झाझा रेलवे स्टेशन पहुंचे। झाझा रेलवे स्टेशन पर उन्होंने प्लेटफ़ॉर्म की सफाई, पेयजल, रौशनी समेत अन्य यात्री सुविधाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने क्रू लॉबी और मेमू कार शेड का भी निरीक्षण किया। झाझा दौरा के दौरान ADRM ने स्टेशन प्रबंधक, टीआई, चालक, गर्द समेत अन्य कर्मियों के साथ बैठक की और बैठक में सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर कई निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – छुट्टी के दौरान बच्चों के लिए फुल ऑन मस्ती मिलेगा सिर्फ यहां, परिवार के साथ…

इस दौरान उन्होंने गर्मी में अग्नि सुरक्षा, अर्थिंग नेटवर्क, इंजन रेडियेटर, पंखा और अन्य बिजली उपकरणों की सघन जांच करने का निर्देश दिया। ADRM ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन और शॉर्टकट से बचने की सलाह दी। मेमू शेड के वरिष्ठ अधिकारी से भी उन्होंने आवश्यक जानकारी ली। जमुई स्टेशन पर हाल में ईएमयू ट्रेन में लगी आग की जांच पर उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है, और जांच के बाद कारण साझा किए जाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...