पीरपैंती स्टेशन का ADRM ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

भागलपुर: भागलपुर मालदा पूर्वी रेलवे जोन के एडीआरएम शिव प्रसाद ने पीरपैंती स्टेशन पहुंच कर अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर चल रहे कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। वे स्टेशन के बाहर चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा और संवेदक को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। एडीआरएम शिव प्रसाद ने कहा कि चार से पांच महीने में पीरपैंती स्टेशन का कायाकल्प करने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान एडीआरएम ने स्टेशन में घूम-घूमकर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा भी की। साथ ही स्टेशन से सुंदरपुर निकलने वाली गली को सम्पूर्ण रूप से बंद कराने को लेकर एडीआरएम ने अधिकारियों को निर्देशित भी किया। रास्ते को बंद करने की बात सुन गली के दुकानदारों ने विरोध किया, और पूर्व में डीआरएम को लिखी चिट्ठी के बारे मे भी बताया।

नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मो मुनतसीर ने कहा की इसी माह के सात तारीख को ग्रामीण ने डीआरएम साहब को आवेदन देते हुए गुहार लगाई थी कि गली वाली रास्ता को चालू रहने दें, ताकि उस रास्ते से गुजरने वाले करीब पांच पंचायत के यात्री, पोस्ट ऑफिस, इंस्पेक्टर कार्यालय व गली में दुकान लगाने वालो को राहत मिल सके।

इसको लेकर एडीआरएम शिव प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्टेशन प्रवेश व निकास के लिए एक रास्ता रखना है जो पहले ही एक मुख्य रास्ता बना दिया गया है। मौके पर आरपीएफ कमांडेंट पीएम सिंह संजय, स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार, सीनियर डीसीएम, इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर व कई अधिकार मौजूद रहे।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- JDU-BJP पर हमलावर रहे तेजस्वी, कहा ‘लालटेन से नहीं तो क्या फूल से मोबाइल होगा चार्ज?’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ADRM

ADRM
ADRM

Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण की समीक्षा नहीं होने देंगे! चिराग...

Chirag Paswan on Reservation, पटना: देश और बिहार में आरक्षण की समीक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गयी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय...

Bihar Para Athletes: Commonwealth Games 2026 में बिहार का जलवा, सोमन...

Bihar Para Athletes, पटना: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले बिहार के पैरा...

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu: गंगा पर बन रहा बिहार का शानदार...

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu, पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देने वाली कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन महासेतु परियोजना लगभग तैयार है। गंगा नदी...