हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस से 70 लाख रूपये बरामद, झाझा स्टेशन पर RPF – GRP की संयुक्त कार्रवाई

हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस से 70 लाख रूपये बरामद, झाझा स्टेशन पर RPF – GRP की संयुक्त कार्रवाई

झाझा (जमुई) : पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के झाझा स्टेशन पर यात्री के पास से 70 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई नई दिल्ली–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के एस-3 कोच में की गई, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (RPF) झाझा, जीआरपी झाझा और ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी की संयुक्त टीम शामिल थी।

यात्री से 70 लाख रूपये बरामद

दानापुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी पर ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर पहुंचते ही अधिकारियों ने एस-3 कोच को अटेंड किया, जहां मार्गरक्षण पार्टी पहले से अलर्ट थी। यात्री के व्यवहार और बैग देखकर उससे पूछताछ की गई। उसने बैग में किताबें होने का दावा किया, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं था। बैग खोलने पर उसमें 500-500 रुपये के बड़े-बड़े बंडल मिले।

पूछताछ में बताया पैकेज करोलबाग से कोलकाता पहुँचाना था

यात्री को थाने लाकर पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामसुंदर दास, निवासी करोल बाग, दिल्ली बताया। उसने कहा कि यह पैकेज उसे करोल बाग के ही एक व्यक्ति ने कोलकाता पहुँचाने के लिए दिया था। दोनों पैकेज खोलने पर 28 बंडल मिले, जिनमें कुल 70 लाख रुपये थे। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई।

राशि बरामदगी के बाद आगे की कार्यवाही जारी

एस्कॉर्ट पार्टी ने बरामद राशि को लिखित आवेदन के साथ जीआरपी झाझा को कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच जारी है और RPF–GRP की सतर्कता की सराहना हो रही है।

ये भी पढ़े :  राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2025 पर सूचना भवन पटना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

 

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...