पटना में दिनदहाड़े मर्डर मामले का खुलासा, 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पटना सिटी : पटना सिटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के खानपुर इलाके में हुए सनसनीखेज रामप्रवेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

दीदारगंज के खानपुर इलाके में रामप्रवेश की गोली मारकर हत्या की गई थी – फतुहा SDPO अवधेश कुमार

वहीं फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया कि दीदारगंज के खानपुर इलाके में रामप्रवेश की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्त मुन्ना और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण आपसी विवाद सामने आया है। इस कांड में कुल चार आरोपी हैं। शेष दो की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि फरार चल रहे अन्य दो अपराधियों तक पहुंचा जा सके। पटना पुलिस का दावा है कि शहर में अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फतुहा एसडीपीओ ने साफ किया है कि जल्द ही बाकी बचे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Patna Police 1 2 22Scope News

Patna Police 2 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना पुलिस की एक्शन जारी, बिहार STF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते 5 अपराधी को किया गिरफ्तार

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

CCWI National Conference: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- संविधान के मूल्यों और...

रांची में CCWI के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिला सशक्तिकरण पर जोर...

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...