Advertisement
Advertisement

पटना पुलिस की एक्शन जारी, बिहार STF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते 5 अपराधी को किया गिरफ्तार

पटना : पटना में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चार मई 2026 को चलाए गए इस ऑपरेशन में आलमगंज और खाजेकला थाना क्षेत्र से उन अभियुक्तों को पकड़ा गया जो रंगदारी मांगने और लूट की साजिश रच रहे थे। पुलिस की मुस्तैदी से किसी बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देशी पिस्टल, एक मैगजीन व 8 जिंदा कारतूस बरामद किया है

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, एक मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि आरोपी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित कुमार और मोहम्मद फैजान का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि अन्य आरोपियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Patna Police Arr 1 1 22Scope News

इस पूरे मामले पर नगर SP (पूर्वी) परिचय कुमार ने जानकारी दी

इस पूरे मामले पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने जानकारी दी और बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।

Patna Police Arr 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना पुलिस की बड़ी सफलता, फरार चल रहे 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...