Ramgarh : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर डीसी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित…

Ramgarh : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में एक भव्य खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें जिले के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज और उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने खिलाड़ियों को मोमेंटो और खेलकिट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पारा स्विमिंग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी जितेंद्र पटेल, फुटबॉल की अनामिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पुष्पा कुमारी, कराटे खिलाड़ी प्रियंका कुमारी, और तीरंदाज तमन्ना वर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मान मिला।

Ramgarh : 400 बालक व बालिका खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसी उपलक्ष्य में जिले भर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिनमें करीब 400 बालक व बालिका खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी की। गांधी स्कूल, रामगढ़ में फुटबॉल, कबड्डी, साइकिलिंग, कराटे, डीएवी रजरप्पा मैदान में क्रॉस कंट्री रेस और बरकाकाना में वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

खेल कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन और खिलाड़ियों से परिचय के साथ हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों को हर खेल में झारखंड के लिए कम से कम एक पदक लाने का लक्ष्य लेकर कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिताओं का परिणाम

फुटबॉल:

  • बालक वर्ग फाइनल: डे-बॉडिंग प्रशिक्षण केंद्र ने खेलो इंडिया प्रशिक्षण टीम को 3-2 से हराया।
  • बालिका वर्ग फाइनल: खेलो इंडिया टीम ने प्लस टू विद्यालय, रामगढ़ को 3-1 से मात दी।

एथलेटिक्स (क्रॉस कंट्री रेस)

  • बालक वर्ग:
    • प्रथम: सौरभ कुमार
    • द्वितीय: सुभाष कुमार
    • तृतीय: अनुल कुमार
  • बालिका वर्ग:
    • प्रथम: अंजू कुमारी
    • द्वितीय: पायल कुमारी
    • तृतीय: सोनी कुमारी

साइकिलिंग (बालक वर्ग):

  • प्रथम: आदित्य कुमार
  • द्वितीय: सुभम कुमार
  • तृतीय: मोहित कुमार महतो

कबड्डी:

  • बालिका वर्ग: गांधी स्कूल ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा को 30-02 से पराजित किया।
  • बालक वर्ग: उच्च विद्यालय कोयरी टोला ने गांधी स्कूल को 42-08 से हराया।

इस आयोजन में निर्णायक मंडली के रूप में महावीर कुमार महतो, विजय कुमार दास, शेखर करमाली, सूरज मुंडा, हिरालाल महतो, फुटबॉल कोच भोला और रेखा, प्रकाश महतो जैसे अनुभवी लोग उपस्थित रहे।

एहसान मंजर की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...