Advertisment

एम्स दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 10 जून को देवघर पहुंचेगीं

देवघर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगी। वह देवघर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति 10 जून को देवघर पहुंचेंगी और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 11 जून की सुबह वह विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

इसके बाद वह एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। समारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति देवघर से ही सीधे असम के लिए रवाना हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति को 11 जून को देवघर पहुंचना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है।


Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...