‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत, डीसी ने विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण

गोड्डा : उपायुक्त भोर सिंह यादव ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 01 में रौतारा चौक के दुर्गा मंदिर के समीप ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की. ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित शिविर में लगाए गए उनके द्वारा स्टॉलों का निरीक्षण किया, और समस्याओं को सुना गया. समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

साथ ही उपायुक्त ने स्वास्थ्य शिविर में जाकर खुद की भी स्वास्थ्य जांच कराई. उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

ई-श्रम योजना में निबंधन की प्रक्रिया को समझाया और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी लोगों को बताया गया. जिन व्यक्तियों ने कोविड-19 टीका का दोनों डोज लिया था उन सभी लाभुकों को लोहे की कढ़ाई देकर उपायुक्त ने सम्मानित किया. साथ ही योग्य लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया. इसके पश्चात ई-श्रम कार्ड में निबंधन कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया. राशन कार्ड बनाने के लिए आपूर्ति विभाग से संपर्क स्थापित करने को कहा गया.

उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों से उनके कोविड वैक्सीनेशन की भी जानकारी ली. जिन लोगों ने अब तक टीका नहीं लिया है उन सभी को इस शिविर में टीका लगवाने के लिए जागरूक किया गया.

रिपोर्ट : प्रिंस

पारा शिक्षकों का अल्टीमेटम, सरकार जल्द देखेगी पारा शिक्षक पार्ट-2

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...