2 मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में 3 युवक की दर्दनाक मौत

बेगूसराय : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर के पास की है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकराया दो बाइक आमने-सामने टकरा गया। इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

वहीं इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न बना हो गया। मृत युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के नगर गामा निवासी सत्यम कुमार एवं अमन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सत्यम कुमार, अमन एवं अपने एक अन्य साथी के साथ अपने बहन के घर बेगूसराय जिले के गोविंदपुर जाने के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान दोनों ही बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ और तीन युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://22scope.com/joint-action-of-begusarai-police-and-stf-arrested-fake-inspector/

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Breaking: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक मे विभिन्न विभागों के कुल...

Patna: पटना में दिनांक-29 अप्रैल, 2026 बुधवार को अपराह्न 5:00 बजे मंत्रिपरिषद् की बैठक  हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में...

बिहार से छात्रों के पलायन में आई भारी कमी, घर बैठे...

Patna: राज्य से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। बिहार में ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।...

अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा,...

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल...

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img