सिवान : सीवान में इन दिनों अपराध लगातार बढ़ते जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं। गुरूवार की अहले सुबह सिवान में दो युवकों का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। दोनों युवक का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कररुआ सरावे से बरामद किया गया। युवक की पहचान सिवान शहर के पुरानी किला निवासी शकील आजम के पुत्र शाहिल आज़म और शुक्ला टोली निवासी लाडले के पुत्र शहबल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से अपने दूसरे दोस्त शुक्ल टोली निवासी राहुल और पुरानी किला निवासी अब्दुल्लाह के पुत्र गोलू के साथ बुधवार की शाम हथुआ गए हुए थे। वापस लौटने के क्रम में राहुल और गोलू आगे निकल गए जबकि शाहिल और शहबल रास्ते में ही रुक गए। उसके बाद इन दोनों का कोई पता नहीं चला। घर वालों ने काफी खोजबीन की तो इनका पता नही चल पाया। गुरूवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया। दोनों का शव कररुआ सरावे स्थित खेत से बरामद किया गया। इनके शरीर पर चोट के निशान है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि मारपीट कर दोनो को मौत के घाट उतारा गया हैं। मुफ्फसिल थाना पुलिस दोनों दोस्त राहुल और गोलू को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
Highlights

















