हजारीबाग: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित बुक स्टॉल के संचालक संजय सिन्हा का शव शुक्रवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के कानी बाजार मुकान बगीचा स्थित उनके घर के कुएं से बरामद किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस ने कारोबारी की पत्नी और बेटा-बेटी के पहुंचने के इंतजार में शव को मोर्चरी में रखा है।
परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए कारोबारी के तीन भाइयों को हिरासत में ले ली है। थाने में तीनों से पूछताछ चल रही है।
कुएं की गहराई इतनी थी कि शव को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड टीम को डेढ़ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। फिर फायर ब्रिगेड की सीढ़ी के मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा ने बताया कि संजय सिन्हा का शव उनके आवासीय कुएं से बरामद किया गया है।
उनके परिजन में पत्नी पुत्र और पुत्री पटना गए हुए हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है कि वे क्या लिख कर देते हैं। इस आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वैसे प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। इसी को लेकर उनके तीन भाइयों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक की संकलित जानकारी के मुताबिक चार भाइयों में किसी बात को लेकर रात में हाथापाई हो रही थी।
इसी क्रम में वह कुआं में गिर गए होंगे। उन्हें किसी ने मारा नहीं है या कुएं में धकेला नहीं है, लेकिन इसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
हिरासत हिरासत हिरासत
Highlights


















