निरसा/धनबाद. निरसा अनुमंडल के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत केएफएस मैदान गेट के समीप अलिमोहल्ला निवासी मो. मनोवर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी।
निरसा में मैदान गेट के पास मिला शव
पहले तो कोई भी मृत व्यक्ति की पहचान नहीं कर पा रहे थे। परंतु मौके से गुजर रहे कुछ बच्चों ने मृतक की पहचान की। उसके बाद मृतक के परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस संबंध में शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. मुस्तकीम ने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूर था। उसके दो पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक के आगे पीछे कोई नहीं है। संभावना जताया जा रहा है कि मनोवर की मौत हिट वेव के कारण हुई होगी। सूचना पूर्व पंसस मो. सलीम भी पहुंचे।
संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट
Highlights


















