Advertisment

निरसा थाना क्षेत्र में बाइक सवार पती पत्नी को टैंकर ने रौंदा

निरसा थाना क्षेत्र में बाइक सवार पती पत्नी को टैंकर ने रौंदा

Nirsa  निरसा थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला हादसे में बाइक सवार पती पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. बाइक सवार की पहचान पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र निवासी  चाइना गोराई के रुप में हुई है.

बंगाल से निरसा आ रहा था दंपति 

बताया जा रहा है कि मृतक दुलाल गोराई अपनी पत्नी चायना गोराई और चार वर्षीय बेटी अनु गोराई के साथ  एक रिश्तेदार के घर निरसा का उपचरीया जा रहा था. इस बीच निरसा चौक के पास सड़क पार करने के क्रम में टैंकर की चपेट में आ गया. हादसे में पति और पत्नी दोनों की मौत हो गयी. जबकि बेटी को हल्की फुल्की चोट आयी है.

बता दें कि निरसा में सड़क दुर्घटना का सिलसिला लगातार जारी है, इसका मुख्य कारण सड़क के दोनों ओर लगाया जाने वाला ऑटो और अतिक्रमण है. ट्रैफिक की अव्यवस्था भी इसका एक प्रमुख कारण है. हर हादसे के बाद प्रशासन निंद से जागता है, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात करता है, लेकिन फिर सब कुछ सामान्य तरीके से चलने लगता है, जब तक की एक और सड़क हादसा नहीं हो जाए.

रिपोर्ट- संदीप 

भूख से बिलबिलाती बेटी के लिए बाप ले गया मुड़ही, चोर बताकर पुलिस ले गयी थाने

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार सरकार आज छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' (Student Support Portal) लॉन्च कर...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम...

 झारखंड में SIR की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।Jharkhand SIR...

 MMDR Amendment Bill 2026: BCCL का दावा, खनन से मिलने वाले...

MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर BCCL ने कहा कि खनन से मिलने वाले हर एक रुपये में करीब 90 पैसे राज्यों के पास रहेंगे।...