कैमूर में रेलवे ट्रैक पर 12 घंटे तक पड़ी रही लाश

कैमूर : कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज रेलवे गुमटी से एक किलोमीटर दूर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. शव को देखकर ग्रामीणों ने सासाराम जीआरपी को सूचना दिया. मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने लोकल थाना का हवाला देते हुए शव को छोड़ दिया. करीब 12 घंटे के बाद जीआरपी सासाराम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दरअसल डाउन ट्रैक पर व्यक्ति का शव देखकर रेलवे ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दिया. जिसके बाद स्टेशन मास्टर की तरफ से सासाराम जीआरपी और आरपीएफ को डेड बॉडी की सूचना दी गई. डाउन लाइन पर शव पडे रहने के कारण लगभग 2 घंटे तक ट्रेनें भी बाधित रही. आरपीएफ ने मौके पर पहुंच शव को ट्रैक से किनारे किया, तब डाउनलाइन ट्रैक से परिचालन शुरू हुआ. मौके पर जीआरपी शव के पास पहुंची थी लेकिन कार्यक्षेत्र कुदरा थाना के होने का हवाला देकर वापस चली गई. जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंचकर कार्यक्षेत्र के लिए घंटों एक दूसरे में वार्ता हुई. 12 घंटे बाद जीआरपी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम चली गई.

इस मामले में सासाराम जीआरपी के एएसआई ने बताया रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा जा रहा है. शव की पहचान नहीं हुई है. पहले कहीं भी ट्रैक पर शव मिलता था तो जीआरपी हैंडल करती थी लेकिन अब नया सर्कुलर आ गया है कि आउटर सिग्नल के बाहर कहीं भी शव मिलेगा तो उसे लोकल थाना देखेगी. इसका पत्र भी वरीय अधिकारियों के पास भेजा जा रहा है.

रिपोर्ट : देवव्रत तिवारी

सासाराम: निगरानी टीम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...