घाघरा में जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

घाघरा. थाना के चामा जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया है। बताया जा रहा है कि चामा गांव के कुछ युवक जंगल की ओर निकले थे। इसी क्रम में गंध आने पर नजदीक जाकर देखा तो फंदे के सहारे शव झूल रहा था।

घाघरा में जंगल में लटकता मिला शव

शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि करीब 5 दिन पहले से शव फंदे से झूल रहा हो। घना जंगल होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी पहले नहीं हुई। यह घटना हत्या है या आत्महत्या की है, इसको लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी तरुण कुमार ने पूछने पर बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली, जिसके बाद घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर लिया गया है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव 4-5 दिन पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...