चैनपुर में कुएं से व्यक्ति का शव बरामद

चैनपुर. थाना क्षेत्र के सेमला बरटोली में सोमवार को पुलिस ने कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान सेमला बरटोली निवासी गेंदरा लोहरा पिता स्वर्गीय कईया लोहरा उम्र 63 वर्ष के रूप में हुई है।

चैनपुर में कुएं से व्यक्ति का शव बरामद

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र जगेश्वर लोहरा ने बताया कि मेरे पिता घर के बगल में स्थित कुएं में पानी भरने के लिए गए हुए थे। इसी क्रम में उनका पैर फिसला गया और कुएं में गिरने से उनकी मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना पर चैनपुर थाना के एसआई दिनेश कुमार, अशोक कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे और उन्होंने मामले की जानकारी ली एवं शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गुमला भेज दिया है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...