Ranchi धुर्वा डैम में डूबी युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबी युवती का शव बरामद कर लिया गया है। काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने युवती के शव को डैम के कैचमेंट एरिया से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : भारी बारिश के कारण बहा मुरगू पुल, संपर्क टूटा… 

Ranchi : रात के दो बजे घर से निकली थी युवती

बता दें कि लापता युवती कल रात के दो बजे अपने घर से किसी को बिना बताए निकली थी। जिसके बाद से युवती की स्कूटी और उसका चप्पल धुर्वा डैम के पास से बरामद किया गया है। जिसके बाद परिजनों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवती ने आत्महत्या की है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है पर युवती के डैम के पास मिले चप्पल और स्कूटी इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि युवती ने आत्महत्या की है।

ये भी पढ़ें- Ranchi डीसी ने भारी बारिश को देखते हुए इन विभागो को दिये ये अहम निर्देश… 

प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। युवती का इलाके के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अंदाजा जताया जा रहा है कि युवती रात में अपने प्रेमी से ही बात करती हुई निकली होगी और फिर प्रेमी से झगड़ा होने के बाद उसने डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की असली वजह का पता चल पाएगा।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...