गढ़वा में कुएं में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, जांच में जुटी पुलिस

गढ़वा. जिले के मेराल थाना क्षेत्र के रजबंधा गांव के एक कुआं में प्रेमी और प्रेमिका के शव मिले हैं। इससे पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना मेराल थाने को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से निकालकर कब्जे में लेते हुए छानबीन मे जुट गई है।

गढ़वा में कुएं में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव

मृतक युवक की पहचान नगर उंटारी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी सीताराम विश्वकर्मा के रूप में की गई है, जबकि युवती उसी गांव की रहने वाली थी। वहीं युवक के परिजनों ने मृतक लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय एवं एसडीपीओ नीरज तिवारी भी मामले की जांच को लेकर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।

bhawna 3 22Scope News

मृतक युवक की बहन ने बताया कि मेरे भाई की हत्या हुई है। वहीं एसपी दीपक पाण्डेय ने कहा कि मेराल के रजबंधा गांव के कुएं से एक युवक युवती का शव बरामद किया गया है। दोनों का प्रेम प्रसंग पहले से था। हमलोग इसकी जांच कर रहे है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों के शरीर पर चोट की कोई भी निशान नहीं है।

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...