नाबालिक युवती का फंदे से लटकता मिला शव

सारण जिले के मढ़ौरा में एक नाबालिक युवती का फंदे से लटकता मिला शव, पड़ोस का भाई शादी का बना रहा था दबाव,
परिजनों का आरोप एकतरफा प्यार में हत्या कर शव को लटकाया गया, तीन लोग हिरासत में

छपरा से रंजीत कुमार

सारण: छपरा में एकतरफा प्रेम प्रसंग में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रिश्ते में पड़ोस के ही भाई द्वारा बहन पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। शादी नहीं किए जाने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का आरोप मृतका के परिजनों द्वारा लगाया जा रहा है।

घटना सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जदौली बथान गांव की बताई जा रही है। मृतिका की पहचान जदौली गांव निवासी नियामत अली की 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान के रूप में की गई है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया था। जहा से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतक के परिजनो ने बताया कि पड़ोस के ही शिबू अली नामक युवक द्वारा मुस्कान पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। आरोपी युवक मृतका मुस्कान से एकतरफा प्यार करता था।

जिसको लेकर लड़के के परिजनों द्वारा भी शादी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन लड़की के परिजन शादी करने से मना कर दिए थे।

जिसके बाद लड़के के परिवार वालो द्वारा पूर्व में धमकी भी दी गई थी। देर शाम में युवती की मां घर से बाहर कुछ काम के लिए गई थी तभी घर मे शोर सुनाई दिया जब पहुची तो देखी की मुस्कान का शव पंखे से लटका हुआ है।

साथ मे आरोपी शिबू के परिवार वाले भी खड़े है। जिसके बाद हल्ला मचाये जाने पर ग्रामीणों के द्वारा आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसको लेकर पुलिस कैंप कर रही है।

वही इस संबंध में पूछे जाने पर मढ़ौरा थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र जदौली बथान गांव से एक युवती का शव बरामद किया गया है जो फंदे से लटकते हुए बरामद किया गया है।

परिजनों के आरोप है कि हत्या कर शव लटकाया गया था। मृतका के परिजनों द्वारा आरोप लगाते हुए तीन लोगों को पकड़ पुलिस को सौंपा गया है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल करते हुए इस मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...