कुएं में मिला गायब युवक का शव, मौत के बाद मचा कोहराम, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

बिहटा : पटना जिले के बिहटा आईआईटी अम्हारा थाना क्षेत्र राजपुर और दरियापुर गांव के बीच बधार के कुएं में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान दरियापुर गांव निवासी सर्वा पासवान का 33 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हत्या के के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

कल शाम 5 बजे घर पर खाना खाकर रोड पर जाने की बात कह कर घर से निकला था – मृतक के बड़ा भाई

आपको बता दें कि मृतक के बड़ा भाई बाल कृष्ण पासवान उर्फ छोटे पासवान ने बताया कि कल शाम पांच बजे घर पर खाना खाकर रोड पर जाने की बात कह कर घर से निकला था लेकिन रात तक वह घर वापस नहीं आया। जिसके बाद हम सभी लोगों ने खोजबीन शुरू किया। आज सुबह में गांव के लोगों के द्वारा पता चला कि गांव के बधार में कुएं में उसकी लाश फेंका हुआ है। इसके बाद हम सभी लोग मौके पर पहुंचे। मुझे शक है कि उसकी हत्या कर शव को 20 फीट नीचे फेंका गया है।

Bihita Body 1 22Scope News

Bihita Body 22Scope News

यह भी पढ़े : BPSC शिक्षिका ने की आत्महत्या, परिजनों और ससुराल पक्ष में बढ़ा विवाद…

विशाल कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...