महीनों से बंद घर में छात्र का मिला शव, हत्या की आशंका

गया : गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के उचौली गांव के रहने वाले 12 वर्षीय लड़के की डेड बॉडी उसके घर के सामने वाले एक घर के अंदर के आंगन में लटका हुआ मिला। खास बात क्या है कि जिस घर में शव मिला है वह घर लंबे समय से बंद था। घर के आंगन में रस्सी के सहारे लटका हुआ था। मृत छात्र चंद्रलोक कुमार की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है वह सातवीं क्लास का छात्र था।

गांव और घर के लोगों का कहना है कि चंद्रलोक रविवार की दोपहर से लापता चल रहा था जिसकी काफी खोजबीन की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही खिजरसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से भी पुलिस जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि छात्र चंद्रलोक को हत्या कर उसे फांसी से लटका दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की रात में बंद घर में भी खोज भी की गई थी लेकिन उस दौरान वहां कोई नहीं था।

यह भी पढ़े : रॉयल थाई काउंसलेट जनरल ने बोधगया की विधि व्यवस्था पर जताई गंभीर चिंता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...