Nalanda में अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

नालंदा: नालंदा में एक महिला का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला नालंदा के पावापुरी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की है जहां एक महिला की अर्द्धनग्न शव बरामद हुई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर पावापुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली और शव की पहचान करने में जुट गई है।

शव की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के थानों के साथ ही आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पावापुरी थाना की पुलिस ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं और कर अपराधियों ने शव इस जगह पर फेंक दिया है। उन्होंने बताया कि शव के आसपास की तलाशी लेने पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ है लेकिन शव की पहचान होने पर अपराधी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Bastar में मिला जापानी बुखार का पहला मरीज, मची हड़कंप

Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...