संदिग्ध हालत में एक महिला का शव पुलिस ने की बरामद

संदिग्ध हालत में एक महिला का शव पुलिस ने की बरामद

नालंदा : नालंदा में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हालत में पुलिस ने एक बंद पड़े दुकान के आगे से बरामद किया है। मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्टेशन रोड का है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 50 से 55 साल के बीच है।
दरअसल जब दुकानदार अपने दुकान को खोलने के लिए पहुंचा तो देखा एक महिला दुकान के आगे बने फर्श पर सोई हुई है। जब उसे उठाने का प्रयास किया गया तो किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल इस बात की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।

नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ले वासियों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं पहचान के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखा गया है। महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शरीर पर किसी तरह के जख्म या चोट के निशान नहीं है। पुलिस पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं अन्य साधनों का सहारा ले रही है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...